पडरौना। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर प्रकाशित सूची चस्पा कर दी गई है। प्रकाशित मतदेय स्थालों के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्र ने बताया कि पडरौना, खड्डा, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा और रामकोला (अजा) के मतदेय स्थलों की सूची का शनिवार को प्रकाशित कर दी गई है। उन्हाेंने बताया कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वह संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी के कार्यालय (तहसील कार्यालय) अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, कुशीनगर में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है। संवाद