पिपरा घाट। परसा उर्फ सिरिसिया के जीरो बंधा बाजार में लोगों के विरोध के बाद भी प्रशासन की मदद से शराब की सरकारी दुकान खुल गई। क्षेत्र के लोगों कई बार प्रदर्शन कर इस दुकान को अन्यत्र खोलवाने की मांग की थी।
परसा उर्फ सिरिसिया गांव स्थित जीरो बंधा बाजार में दो माह पहले सरकारी देसी शराब की दुकान आवंटित हुई। इसके विरोध में गांव के लोग प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना था कि गांव में शराब की दुकान खुलने से गांव के युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर उच्चाधिकारियों तक की थी। लेकिन, मंगलवार को तमकुहीराज के तहसीलदार चंदन शर्मा, सेवरही एसएचओ दिग्विजय नारायण राय, आबकारी इंस्पेक्टर अभिषेक चौहान, पिपराघाट चौकी प्रभारी सुजीत कुमार भारती आदि जीरो बंधा बाजार पहुंचे और बाजार के किनारे व जंगलीपट्टी जाने वाली मार्ग के पास गुमटी रखवा दी।