उजारनाथ। क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग के लोगों ने कसया एक्सईएन को शिकायती पत्र सौंपा। जले ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए लाइनमैन पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
गांव के योगेश गुप्ता, विकास गुप्ता, राघवेंद्र कुमार, जितेंद्र मद्धेशिया, गया प्रसाद, हरिप्रसाद, मनोज कुमार, मुस्तकीम आदि की तरफ से कसया एक्सईएन को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि गांव का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले जल गया। इसकी शिकायती पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र के जेई से की गई तो उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरा ट्रांसफार्मर गांव में लगाने का आश्वासन दिया। संबंधित लाइनमैन ट्रांसफार्मर भी ला दिया। लेकिन, इसके लिए पांच हजार रुपये मांगने लगा। अवर अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि गांव के लोगों का आरोप निराधार है। यदि लाइनमैन की तरफ से रुपये की मांग की गई तो, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है।