फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिरनही स्टेडियम से लाइटें व पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी

Tue, 18 Jun 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र हिरनही गांव के स्टेडियम में प्रकाश के लिए लगाई गईं लाइटें और पंचायत भवन में लगे सोलर पैनल रविवार की रात चोरी हो गए। ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार की सुबह ग्राम प्रधान जयचंद कुशवाहा ने स्टेडियम में देखा की प्रकाश व्यवस्था के लिए चहारदीवारी के चारों तरफ लगाई गईं लाइटों में से पांच गायब हैं। इसके अलावा स्टेडियम में जिम करने के लिए लगवाए गए उपकरणों को तोड़ दिया गया है। इसके अलावा पंचायत भवन पर बीएसएनएल विभाग की तरफ से लगवाया गया सोलर पैनल भी गायब है। उन्होंने पुलिस को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें