फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो जगह गिरी बिजली, दो महिलाओं सहित पांच झुलसे

Sat, 18 Mar 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज क्षेत्र के लोहेपार के महतो टोला में ईंट भट्टे पर बिजली गिर गई। वहां तीन मजदूर मामूली रूप से झुलस गए। वहीं, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में बिजली कड़कने की आवाज सुनकर महिला अचेत हो गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया है। वहीं अहिरौली बाजार क्षेत्र में घर पर बिजली गिरने से अंदर सो रही दो महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। शुक्रवार की सुबह होने पर गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, भोर के करीब साढ़े पांच बजे कप्तानगंज क्षेत्र के लोहेपार के महतो टोला में बबलू सिंह के ईंट भट्ठे पर बिजली गिर पड़ी। तेज आवाज होने से मजदूर डर गए। बिजली गिरने से भट्ठा के मजदूर व फतेहपुर जिले के सोनू (20), सियासत (50) और संदीप (22) मामूली रूप से झुलस गए। ईंट भट्ठे की चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से तेज आवाज होने पर आसपास गांवों के लोग भी डर गए। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र अहिरौली गांव में सुबह बिजली कड़कने से उग्र प्रसाद की पत्नी कांति देवी (40) अचेत हो गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उनको सीएचसी दुदही पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव मधवलिया में शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली में भर्ती कराया। अहिरौली गांव के राजू सिंह की पत्नी सलोनी (32) और शशिभूषण की पत्नी रुक्मिणी (24) अपने कमरे में सो रही थीं। शुक्रवार की सुबह अचानक बिजली उनके घर पर गिरी, जो छत को छेदकर कमरे में पहुंच गई। इसकी चपेट में आने से महिलाएं झुलस गईं। दोनों की चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। बिजली गिरने से पूरे घर में इलेक्ट्रिक वायरिंग खराब हो गई। घर में लगे पंखे, टीवी, टुल्लू पंप सहित अन्य उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें