कसया। कारगिल विजय दिवस पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की ओर से रविवार शाम शहर के शहीद स्मारक पार्क में दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें दो मिनट का मौन रखकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. दया शंकर तिवारी, डॉ. हरिओम मिश्र, इंद्र कुमार मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अमित शर्मा, आरती दुबे, मधुलिका पूजा, अदित्रि विशिष्ट, अमितांश विशिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद