फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर पर जलाएं दीप

Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 22 जनवरी को 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि के लिए चले लंबे आंदोलनों के बाद यह सपना अब जाकर साकार हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग अपने घरों में दीप जलाएं और भजन-कीर्तन कर उत्साह के साथ उत्सव मनाएं।
विज्ञापन

ये बातें सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू ने कहीं। वह रविवार को अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर एक लंबी लड़ाई चली। तमाम आंदोलन हुए। कारसेवकों पर गोली तक चलाई गई, जिसमें कई कारसेवक बलिदान भी हो गए। 500 वर्षों से जिस मंदिर के निर्माण का इंतजार एक-एक देशवासी कर रहा था, वह इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। सदर विधायक ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जो इस ऐतिहासिक पल को देख सकेंगे । प्राण प्रतिष्ठा के दिन को खास बनाने के लिए सभी लोग अपने घरों को दीये से सजाएं। दीपावली मनाएं और उत्साह कि साथ भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम के नाम का सुमिरन करें। उन्होंने बताया कि सोमवार से वह खुद कार्यकर्ताओं के साथ मंदिरों में श्रमदान कर साफ-सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें