फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित पांच स्कूलों को नोटिस

Wed, 22 Feb 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। बुधवार को सुकरौली के खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ ने मान्यता और स्कूल की व्यवस्था से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। इस दौरान पांच स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए। इन सभी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने बताया कि क्षेत्र में बिना मान्यता वाले स्कूलों के संचालन की शिकायत मिल रही थी। उसे देखते हुए बुधवार को ऐसे स्कूलों की जांच की गई। इस दौरान पिड़रा गांव में संचालित एसडी पब्लिक स्कूल, हैरिटेज कांवेंट स्कूल, नव ज्योति पब्लिक स्कूल सेंदुआर, मास्टर माईंड पब्लिक स्कूल सिंहपुर और जेपीएम इंटरनेशनल एकेडमी सेमरी महेशपुर में कक्षा संचालित थी, जबकि इन स्कूलों के संचालक मान्यता से संबंधित कोई पत्रावली नहीं दिखा सके। सभी को नोटिस जारी कर किया गया है। एक स्कूल को तत्काल बंद करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में बीइओ उदय शंकर राय ने बताया कि बिना मान्यता के कोई भी स्कूल संचालित नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें