फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंट लगाते समय करंट से मजदूर की मौत

Wed, 22 Feb 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के डुमरभार गांव में मंगलवार को मांगलिक कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहे मजदूर की करंट की चपेट से मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को डुमरभार गांव में शारदा कुशवाहा के घर मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। उसके लिए टेंट लगाया जा रहा था। टेंट वाले ने इसके लिए सामान के साथ अपने कुछ मजदूरों को भेजा था। जिस जगह पर टेंट लगाया जा रहा था, वहीं बगल से हाईटेंशन की लाइन गुजरी है।
विज्ञापन

मजदूर टेंट लगाने के लिए लोहे की पाइप खड़ी कर रहे थे। मथौली निवासी लालजी प्रसाद (30) ने पाइप को उठाया तो ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में वह छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उनको आनन फानन में सीएचसी तमकुहीराज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें