फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमियां मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमियां मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

- स्टॉक में अंतर और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचने के मामले में हुई कार्रवाई
पडरौना। जिला कृषि अधिकारी ने रविवार को कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक की दुकानों की जांच की। इसमें कमियां मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से जिले के उर्वरक विक्रेताओं में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने बताया कि रविवार को कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के उर्वरक की दुकानों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीगंज बाजार के प्रेम चंद गुप्ता, पोद्दार ब्रदर्स व चौधरी खाद भंडार और मौहर ट्रेडर्स, राय खाद भंडार, आकृति कृषि सेवा केंद्र व आईएफएफडीसी केंद्र इंदरपुर की जांच की गई। इसमें लक्ष्मीगंज स्थित चौधरी खाद भंडार में उपलब्ध उर्वरक की वास्तविक स्टॉक और पीओएस मशीन में अंतर मिला। इसी तरह इद्रपुर स्थित आकृति कृषि सेवा केंद्र पर अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने की शिकायत मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों बिक्री केंद्रों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए उर्वरक विक्रेता किसानों को यूरिया निर्धारित मूल्य पर ही दें। किसी प्रकार की टैगिंग नहीं किया जाए। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अधिक मूल्य पर बिक्री की सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें