पिपरा बाजार। बीते कई दिनों से तेंदुए की आहट की आशंका की मंगलवार की देर शाम पुष्टि हो गई। वन कर्मियों ने जड़हा गांव के पास तेंदुए को देखा है। गांव के लोगों को रात में घर से बाहर नहीं निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बीते शुक्रवार की शाम गांव के लोगों ने सरेह में तेंदुआ होने की आशंका जताई थी। लोगों की सूचना पर आए पडरौना के रेंजर अशोक कुमार यादव की अगुवाई में फारेस्ट गार्ड संदीप पटेल, संतोष राय, पारस, दीना यादव और ईश्वर चंद ने क्षेत्र के सरेह में मिले तेंदुए की पदचिह्न के आधार पर तलाश में जुटे थे। मंगलवार की देर शाम वनकर्मियों ने जड़हा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र के खेत के पास तेंदुआ देखा। रेंजर ने बताया कि गांव के सरेह में तेंदुआ देखा गया है।