फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेनदेन से जुड़ी बातचीत का आडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दरोगा और एक व्यक्ति के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है। दूसरी तरफ से बोल रहा शख्स दरोगा से कह रहा है कि साहब बात हुई है। वह पांच सौ और एक हजार रुपये देने को कह रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के  विशुनपुरा थाने में तैनात दरोगा के लेनदेन से जुड़ी बातचीत का ऑडियो बुधवार देर शाम को वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी धवल जायसवाल ने दरोगा रामेश्वर यादव को लाइन हाजिर कर जांच एएसपी को सौंपी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दरोगा और एक व्यक्ति के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही है। दूसरी तरफ से बोल रहा शख्स दरोगा से कह रहा है कि साहब बात हुई है। वह पांच सौ और एक हजार रुपये देने को कह रहा है। समझाने पर बता रहा कि हत्या का मामला थोड़े ही है।

इस पर दरोगा कह रहे कि आराम से बात कर लीजिए। उसका काम हो जाएगा। तब वह शख्स कहता है कि आज शाम को बात करूंगा। एक मिनट का यह ऑडियो एक माह पूर्व गांव लुअठहां में आयोजित विशेष प्रार्थनासभा से जुड़े मुकदमे से नाम हटाने की बातचीत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दरोगा रामेश्वर यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें