संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज तहसील परिसर से लेखपाल राकेश तिवारी की बृहस्पतिवार दोपहर बाइक चोरी हो गई। इसका फोटो और सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पीड़ित लेखपाल बाइक तहसील पहुंचे। वे कार्यालय में काम निपटा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे कार्यालय से बाहर निकलते तो उनकी बाइक नदारद थी। इसका फोटो और सीसीटीवी कैमरा से लिया वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहसील गेट पर सीसीटीवी कैमरे के वायरल हो रहे वीडियो में उनकी बाइक एक युवक रामकोला की तरफ ले जाता दिख रहा है। तहसील परिसर से दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी से तहसील कर्मचारी और अधिवक्ता भयभीत हैं। पीड़ित लेखपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कप्तानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि बाइक चोरी की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।