फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं तो आंदोलन करेंगे लेखपाल

Mon, 15 Jan 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार(कुशीनगर)। लेखपाल संघ के गोरखपुर मंडल की समीक्षा बैठक रविवार को प्रांतीय अध्यक्ष राम मूरत यादव की अध्यक्षता में कुशीनगर निजी गेस्ट हाउस परिसर में हुई। इसमें लेखपाल संवर्ग से जुड़ी समस्याओं पर देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज व गोरखपुर के लेखपाल संवर्ग के संगठन पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। प्रांतीय अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि लेखपाल संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन और राजस्व परिषद से शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन का निर्णय लेगा। इसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा।
विज्ञापन


लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद कश्यप ने कहा कि सदस्यता शुल्क का मुद्दा जिला स्तरीय पदाधिकारी बैठक कर सुलझाएं। व्हाट्सएप मैसेज मर्यादा पूर्ण तरीके से होना चाहिए। 2800 ग्रेड पे सहित समस्याओं को दूर करने के लिए शासन और राजस्व परिषद में वार्ता चल रही है।

इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष शमसेर यादव, पूर्वी संगठन मंत्री धनंजय कुमार, कुशीनगर जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव, जिलामंत्री योगेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष चंदौली सुजीत कुमार कृष्ण मोहन यादव, दिनेश शर्मा, मुकेश लाल, शिवांगी मिश्र, रुद्रपुर तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, भाटपार रानी के तहसील मंत्री भोला यादव, देवरिया लेखपाल संयोजक संकटमोचन चतुर्वेदी, निचलौल तहसील मंत्री रामानंद चौधरी, तमकुही राज तहसील मंत्री शिवकुमार, कसया तहसील अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सुनील कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष हाटा हृददानंद वर्मा ने समस्याएं गिनाईं और सुझाव रखे।
विज्ञापन


इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से शुभारंभ किया। अंत में खंड मंत्री गोरखपुर प्रदीप गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डाॅ. शैलेद्र दूबे, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, राजू भारती, राजन पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, बृजनरायन सिंह, विभव, मनीष पांडेय समेत लेखपाल संवर्ग के पदाधिकारी व लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें