पडरौना। लेखपाल संघ की तरफ से तरफ से बृहस्पतिवार को डीएम और एडीएम को मांगपत्र सौंपा गया। इसमें संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कार्य की अधिकता को देखते हुए कृषि विभाग के एग्रो स्टैक फसल नहीं करने की बात कही। संघ के जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव और महामंत्री योगेंद्र गुप्ता ने डीएम रमेश रंजन और एडीएम वैभव मिश्र को दिए गए मांगपत्र में कहा कि जिले में लेखपालों की संख्या कम है और कार्य की अधिकता है। इसको देखते हुए संघ ने कृषि विभाग के एग्रो स्टैक फसल सर्वे नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने लेखपालों को इस सर्वे कार्य से मुक्त करने की मांग की। संवाद