कसया। लेखपाल संघ ने शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रमुख सचिव गृह को संबोधित ज्ञापन न्यायिक एसडीएम अनिल कुमार को सौंपा। एंटी करप्शन की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि है लोग भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याओं के निस्तारण के लिए लेखपाल के पास आते हैं। गांवों की विविध योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराना अवैध कब्जा हटवाना हमारी जिम्मेदारी है। इन सब कार्रवाई को लेकर कुछ लोग लेखपाल परिवार से दुश्मनी ठान लेते हैं। लेखपाल को क्षेत्र की राजनीति में घसीटने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी मामला आए तो पहले जांच की जाए उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव, तहसील अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, मंत्री डा. सुनील कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रतन मंजरी गुप्ता, वेद प्रकाश गौड, सुनील यादव, कालिंदी कला यादव आदि मौजूद रहे।