फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंदियों की विधिक सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर

Tue, 08 Oct 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने सोमवार को जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया। कहा कि बंदियों की विधिक सहायता के लिए प्राधिकरण तत्पर है।
विज्ञापन

यूटीआरसी कैंपेन तृतीय फेज के लिए निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार के बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय और महिला बैरक का जायजा लिया। बंदियों के भाेजन, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा और उनको दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक को मेन्यू के अनुसार भोजन, नाश्ता आदि देने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना। निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने तथा स्वच्छता पर जोर दिया।
इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, कारापाल राजकुमार, उपकारापाल आदित्य, मोतीलाल वर्मा, चीफ लीगल एडं डिफेंस काउंसिल नरेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें