जौरा बाजार। रहसूजनोबीपट्टी में पट्टे की भूमि पर कब्जे की मांग को लेकर पट्टेदारों का रविवार को 21वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने चेताया कि उनकी मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अगुवाई कर रहे अविनाश गोंड ने कहा कि जब तक पट्टे की जमीन कब्जा नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन जानबूझ कर उनकी समस्या निस्तारित नहीं करना चाह रही है। इस दौरान बिगू, जिदीश, रमेश, सुमंत, मुन्ना, संपत, रामप्रित, घूरा, फूलेना, बंगाली, रामेश्वर, शिवबचन, नेबूलाल, रामायण, लक्ष्मण, लालजी, चंद्रिका, राखी, पुतुल, तेतरी, हीरमती, गायत्री, मीरा, प्रभावती आदि मौजूद रहीं। संवाद