फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन पर कब्जे के लिए अड़े पट्टाधारक

Mon, 16 Mar 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सातवें दिन धरना के साथ मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाते पट्टा धारक ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसू जनोवीपट्टी के पंचायत भवन परिसर में पट्टे की जमीन पर कब्जे की मांग को लेकर धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों ने कांशीराम की जयंती मनाई और मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। अविनाश गौड़ ने कहा कि तहसील प्रशासन अपने कर्तव्य पथ से विमुख हो गया है। लोगों की मांग पूरी करने के बजाय हर बार आश्वासन देता है। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान रामेश्वर, मोहम्मद सफी अंसारी, रामेश्वर, रवि, रामप्रित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें