फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में दस लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 30 Sep 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। क्षेत्र के जोकवा बाजार में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दस लोगों ने रक्तदान किया। जन मानस सेवा संस्था की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में तीन जरूरतमंदों को ठेला दिया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता समाज के सक्षम लोगों का नैतिक धर्म है। रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है। एक व्यक्ति के करने से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। संस्था के प्रबंधक मनोज तिवारी, संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, सुनील आर्या आदि ने संबोधित किया। इसके बाद ब्रजेश पांडेय, मनोज तिवारी, सुनील आर्या, दीपांशु बरनवाल, कल्लू चौधरी, योगेश तिवारी, योगेश मिश्रा, रामेश्वर सिंह, जितेंद्र प्रजापति, पवन गुप्ता, जियल अंसारी समेत दस लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान अतुल तिवारी, बीरबहादुर तिवारी, प्रियंका मिश्रा, प्रभुनाथ गुप्ता, अशोक गुप्ता, फखरे आलम, अरुण कुमार गोंड, अंबरेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें