गुरवलिया बाजार। गांगीटीकर के टोला विजेधरा में 23 जुलाई को सीलिंग की जमीन के लिए हुए विवाद में बोलेरो से कुचलकर चार लोग घायल हो गए, जिसमें एक की इलाज के दौरान एक सप्ताह पूर्व मौत हो गई। जमीन कांड में बोलेरो चढ़ाने को लेकर पुलिस ने 25 जुलाई को ही सुभाष व व्यास पुत्र चंद्रदेव तिवारी को बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का प्रयास सहित अन्य गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया था। घायल कृष्णा सिंह के मौत के बाद गांव वालों ने तुर्कपट्टी- फाजिलनगर सड़क जाम कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। अब पुलिस ने विनोद तिवारी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। जमीन को लेकर चंद्रदेव तिवारी और श्रीराम सिंह ही दो पक्ष थे जो सीलिंग की भूमि को अपने हिस्से का बताकर 25 वर्षों से कोर्ट से लेकर कार्यालय तक न्याय की लड़ाई कर रहे थे। संवाद