फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन फेरा और चलेगी लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल

Tue, 09 Jul 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर समर स्पेशल के रूप में दस फेरा चल कर बंद हो चुकी लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को तीन फेरा के लिए रेल प्रशासन ने विस्तार दिया है। अब यह ट्रेन 11 से 25 जुलाई के बीच तीन फेरा के लिए संचालित होगी। प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह ट्रेन लालकुआं से और प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से चलेगी। इस ट्रेन का विस्तार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पहले दस फेरा के लिए 05060/ 05059 लालकुआं हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की मंजूरी दी थी। यह अपना निर्धारित फेरा पूरा कर 28 जून को बंद हो गई।लेकिन इस ट्रेन को पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन फेरा के लिए विस्तार दिया है। अब यह ट्रेन 11 से 25 जुलाई के बीच संचालित होगी। 05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 11:35 बजे चलकर गोरखपुर 02:15 बजे, कप्तानगंज 03:02 बजे, पडरौना 04:52 बजे, तमकुहीरोड 04:52 बजे से हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी। इसी तरह 05059 हावड़ा- लालकुआं एक्सप्रेस वापसी में प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23:30 बजे से चलकर तमकुहीरोड 19:22 बजे, पडरौना 20:02 बजे, कप्तानगंज 21:15 बजे और गोरखपुर 22:20 बजे से लालकुआं के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रियों का कहना है कि उत्तराखंड औद्योगिक व कृषि क्षेत्र प्रधान राज्य है और देवस्थान के रूप में भी जाना जाता है। जहां इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में कामगार व दर्शनार्थी बराबर आते जाते रहते है। इस ट्रेन का समय विस्तार कर चलाने से यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। इस ट्रेन को पुनः चलाने की मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के आशिक कुमार वर्मा, जयंंत गुप्ता, राहुल सोनी, अभिषेक शुक्ल, आदित्य वर्मा, रामजी कसेरा, रवि विश्वकर्मा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें