खड्डा में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते युवा। संवाद
खड्डा। कस्बा के जटाशंकर पोखरा परिसर में मंगलवार को नाग पंचमी के मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें लखुआ की टीम विजेता घोषित हुई। इस प्रतियोगिता में रामपुर गोनहा, चमरडीहा, अहिरौली, लखुआ और खड्डा की टीम प्रतिभाग की। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद लखुआ और सोनबरसा की टीम फाइनल में जगह बनाई। इन दोनों टीम के बीच हुए कड़े मुकाबले में लखुआ की टीम विजेता घोषित हुई। अंत में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान गुड्डू गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।