फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिनदहाड़े चोरी, घर वालों को नहीं लगी भनकी

Sat, 25 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। बगहा मठिया गांव निवासी हसरुद्दीन अंसारी के घर को चोरों ने बृहस्पतिवार की शाम को खंगाल डाला। चोर सीढ़ी के रास्ते घुस घर में गए थे। घर का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद के साथ आभूषण चुरा ले गए। चोरी के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। हसरुद्दीन पड़री चौराहे पर अपनी चिकन की दुकान पर थे, जबकि पत्नी कुरेशा खातून मूंगफली के खेत में थीं।हसरुद्दीन के अनुसार, इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर पूरे घर का सामान खंगाल डाला और फरार हो गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें