फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क और नाली का किया शिलान्यास

Sat, 10 Feb 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के वार्ड नंबर 11 सुभाष चंद्र बोस नगर में शुक्रवार को आरसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य 30 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि कस्बा का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के गौतम साहनी के घर से रमेश साहनी के घर तक करीब 300 मीटर लंबी सड़क और नाली का निर्माण कार्य 30 लाख रुपये की लागत किया जाएगा। धीरे-धीरे नगर के सभी प्रमुख सड़क और नाली निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान जेई कृष्ण मद्धेशिया, हरेराम शर्मा, सभासद अदालत प्रसाद, प्रिंस मद्धेशिया, रविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें