फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मथौली सीएचसी में नहीं है महिला चिकित्सक

Thu, 24 Aug 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मथौली। कस्बे में संचालित सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर और महिला चिकित्सक नहीं हैं। इससे इलाज कराने आए लोगों को परेशानी होती है।

इस अस्पताल में क्षेत्र के 54 गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं। क्षेत्र के बीमार लोगों का बेहतर इलाज करने के लिए नौ डॉक्टर ही तैनात हैं। लेकिन इसमें से कोई विशेषज्ञ और महिला डॉक्टर नहीं है। इसके अलावा कुल सृजित चार फार्मासिस्ट के स्थान पर दो फार्मासिस्ट और चार वार्ड बॉय के स्थान पर केवल एक वार्ड बॉय की तैनाती है।
विज्ञापन

इस अस्पताल में करीब दो सौ मरीज हर दिन इलाज कराने आते हैं। विशेषज्ञ और महिला डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि इसके बारे में जिला कार्यालय को सूचित कर दिया गया है। वहां से जैसे ही कर्मचारी मिलेंगे। उन्हें कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें