फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के प्रवक्ता नहीं, कैसे हो माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई

Fri, 07 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 63 हजार और इंटर में 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों का है नामांकन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद के अधिकतर माध्यमिक विद्यालयों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के प्रवक्ता नहीं हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन इन महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी होने की मुख्य वजह अधिकतर शिक्षक सेवानिवृत्त होने और उनके स्थान पर नए शिक्षकों के नहीं आना है। ऐसे में वित्तपोषित विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
कुशीनगर में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 254 स्ववित्तपोषित समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। स्ववित्तपोषित कॉलेजों में स्कूल प्रबंधन शिक्षकों की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन वित्तपोषित कॉलेजों में शिक्षकों की काफी कमी है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्थानीय अंशकालिक शिक्षक रखकर पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज में हिन्दी विषय के प्रवक्ता पद के लिए तीन पद स्वीकृत हैं। इसमें से एक शिक्षक तैनात हैं, जबकि दो पद रिक्त हैं। हिन्दी में सहायक अध्यापक के पद पर सृजित तीन में से दो पद रिक्त हैं। अंग्रेजी में प्रवक्ता के लिए तीन पद स्वीकृत हैं, इसमें से सभी पद रिक्त हैं, जबकि अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक के लिए सृजित तीन में से दो पद रिक्त हैं। विज्ञान विषय के प्रवक्ता पद पर कुल आठ पद सृजित हैं, जिसमें से दो पद रिक्त हैं। इसी तरह गणित विषय में सहायक अध्यापक के सृजित तीन पदों में से दो शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में रिक्त पदों के सापेक्ष प्रबंधकीय व्यवस्था के तहत अंशकालिक शिक्षक तैनात कर पढ़ाई कराई जा रही है। रिक्त पदों की अधियाचना शासन को भेज दी गई है।
इसी तरह गोस्वामी तुलसी दास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि हिन्दी विषय में प्रवक्ता के दो और अंग्रेजी के एक पद सृजित हैं। ये तीन पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञान और गणित विषय में सहायक अध्यापक के चार-चार पद सृजित हैं, जिसमें से विज्ञान के दो और गणित के एक शिक्षक तैनात हैं। शेष पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों के सापेक्ष अंशकालिक शिक्षक रखकर पढ़ाई कराई जा रही है। सभी कक्षाएं समय से संचालित होती हैं, लेकिन स्थायी शिक्षक नहीं होने से स्कूल संचालन में परेशानी होती है।
साखोपार स्थित किसान इंटर कॉलेज में छात्रों की संख्या करीब दो हजार है। इस विद्यालय में सहायक अध्यापक के सृजित कुल 20 पदों के सापेक्ष 13 अध्यापक तैनात हैं। सात शिक्षकों के पद रिक्त हैं। प्रवक्ता पद के पांच सृजित हैं, जिसमें तीन शिक्षक तैनात है और दो पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

जिले के 55 वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों की बात करें तो हाईस्कूल में 63 हजार और इंटर कॉलेज में 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के नामांकन हैं। 0
कुशीनगर जिले के वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में प्रमुख विषयों के शिक्षकों का सूची
विषय ................................................. सृजित .................. तैनात .................... रिक्त
गणित (प्रवक्ता)................................... 14 ........................ 09 ........................ 05
गणित (सहायक अध्यापक)................... 122 ........................ 49......................... 73
विज्ञान (प्रवक्ता) ....................................41 ......................... 29 .........................12
विज्ञान (सहायक अध्यापक) .................. 175 ....................... 121 ........................54
अंग्रेजी (प्रवक्ता) ..................................... 28 ........................ 16 ..........................12
अंग्रेजी (सहायक अध्यापक) ..................... 141 ...................... 64 .......................... 77


कोट
जिले के वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के सृजित पदों के सापेक्ष रिक्त पदों की अधियाचना शासन को भेज दी गई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। आयोग की तरफ से शिक्षक मिलते ही संबंधित विद्यालयों में तैनाती कर दी जाएगी।

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें