फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुणे में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Sun, 03 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। पुणे शहर में मजदूरी करने गए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को शव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रामकोला क्षेत्र के सिंगहा निवासी नरसिंह कुशवाहा पुणे में काम करने गए थे। 29 अप्रैल को घर के लोगों ने उनके कॉल की तो मोबाइल बंद मिला। संदेह होने पर पिता रामचंद्र ने पुणे में ही दूसरे स्थान पर रह रहे भतीजे को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद भतीजा कमरे पर पहुंचा,जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बंद दरवाजे को खुलवाने के लिए खटखटाया लेकिन कोई सुगबुगाहट नहीं हुई। फिर मकान मालिक को सूचना देकर बुलावाया। जहां मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो अंदर नरसिंह मृत पड़े थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार जब नरसिंह का शव गांव में उसके घर लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें