पडरौना। रेलवे के रैक प्वाइंट पर गेहूं उतारते समय मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एक मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविन्द्रनगर ले गए, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शव को लेकर चले गए। 40 वर्षीय मजदूर पश्चिमी चंपारण के तमकुहवां का निवासी बताया जा रहा है। एफसीआइ के कर्मचारी नटवर लाल ने बताया ठेकेदार ने उस मजदूर को काम पर लगाया गया था। मृतक मजदूर का नाम-पता की जानकारी ली जा रही है। संवाद