फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Wed, 21 Aug 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थानाक्षेत्र के हाईवे पर हरिहरपुर के समीप पेट्रोल पंप के सामने घास-फूस की कटाई कर रहे मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पटहेरवा थानाक्षेत्र के नौगांवा निवासी योगेंद्र प्रसाद (45) तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के सामने फोरलेन किनारे एनएचएआई की तरफ से सफाई का कार्य कर रहा था। तमकुहीराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर टक्कर मार दी। मजदूर योगेंद्र फोरलेन पर गिरकर तड़पने लगा। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई के अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार पर मजदूरों के लिए सेफ्टी की व्यवस्था नहीं करने व लापरवाही का आरोप लगाया। इस संबंध में इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें