तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटवा गुलाबराय गांव में एक मकान का निर्माण चल रहा है। काम करने के दौरान एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी होने के बाद मजदूर के घरवालों में चीख-पुकार मच गई। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोटवा गुलाबराय निवासी जमदीन मियां के मकान का काम चल रहा है। राजमिस्त्री दीवार बनाने का काम रहे थे। इसमें राजमिस्त्री के साथ सरया खुर्द गांव निवासी रमाकांत प्रसाद (55) मजदूरी करते थे। रोज की तरह बुधवार को रामाकांत काम पर पहुंचे। राजमिस्त्री के साथ बांस के खंभे पर बनी जाली पर खड़े होकर काम करने लगे। इसी दौरान रामाकांत का अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और जाली से नीचे गिर गए। आनन-फानन में लोग मजदूर को सीएचसी तमकुहीराज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।