बनकटा बाजार। बिहार के जनपद सुपौल में बृहस्पतिवार की शाम निर्माणाधीन एक चार मंजिला भवन से गिरकर शेरपुर बड़हरा गांव निवासी एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक वहां मजदूरी करने गए थे। चौराखास थाना थाना क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा गांव निवासी 26 वर्षीय वकील राजभर बिहार के जनपद सुपौल में मकान सेटरिंग काम करने गए थे। बृहस्पतिवार को वे प्रखंड निर्मली के पास एक चार मंजिला निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा था। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे छत से नीचे गिर गए। इससे गंभीर रूप से घायल वकील की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उनके मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मचा हुआ है।