देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित अशोक इंटर कॉलेज परिसर में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना स्थित अशोक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजिजत मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुशीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने 18 गोल्ड, 15 सिल्वर, 14 ब्रांज हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अब ये खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
कुशीनगर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की अगुवाई कर रहे उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक मृगेंद्र राघव राव ने बताया कि कुशीनगर के पन्नेलाल यादव, काजल शर्मा, सरिता निषाद, बंदना गौतम, पूनम कुमारी, इंद्रजीत साहनी, फजर फातिमा, नीरज कुशवाहा, रुखसार, रोहित निषाद, अलख नंदनी, ताहिर खातून, रागनी, मुस्कान, निरमा सिंह, नाजिया, सचिन गोंड़, सचिन गुप्ता, दीपक यादव, गुंजा गुप्ता आदि ने विभिन्न खेलों में विजेता घोषित हुए हैं। इन सभी प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया अखंड प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया है।
जिले के प्रतिभागियों की इस सफलता पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, उमेश उपाध्याय, अश्वनी पांडेय, सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सुरेंद्र कुमार सिं, हरिकेश सिंह, सत्यप्रकाश प्रधान, बृजेश चौबे, वीरेंद्र पटेल, शिवानंद गौतम, श्रीशचंद्र पांडेय, आकाश सिंह आदि ने बधाई दी है।