संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विद्युत उपकेंद्र रविंद्रनगर की तरफ से रविवार को विभिन्न स्थानों पर जर्जर हो चुके बिजली के पोल को ठीक किया गया। बिजली के पोल जर्जर होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
एसडीओ नरेंद्र यादव के निर्देश पर विद्युत उपकेंद्र रविंद्रनगर के प्रभारी राजेश सिंह ने रविवार को दीवानी न्यायालय के सामने जर्जर विद्युत पोल को ठीक कराया गया। यह पोल जर्जर होने से यहां दुर्घटना होने की आशंका थी। इसके बाद कोर्ट के भीतर लगे सभी परिवर्तकों और स्विचयार्ड की साफ-सफाई और मरम्मत कराई गई। इसके चलते 33 केवीए की मेन सप्लाई दोपहर पौने बारह बजे से ढ़ाई बजे तक बंद रही। अवर अभियंता सर्वेश दूबे ने कहा कि रविवार को कोर्ट परिसर में स्थित स्विचयार्ड की मरम्मत और जर्जर पोल बदलने का कार्य किया गया है। इस तरह के कार्य आगे भी जारी रखा जाएगा।
इस दौरान लाइन मैन मोहम्मद तालिब, किशन यादव, मुरारी यादव, संदीप मिश्रा, मदन कुमार, विनोद कुमार, बृजेश कुमार, मजनू, सैय्यद, उमेश, रामजी, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
00000