फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों में बांटी गई सुरक्षा उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के विद्युत उपकेंद्र परिसर में बृहस्पतिवार को संविदा बिजली कर्मियों में सुरक्षा के उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर बिजली कर्मियों को कार्य के दौरान सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई। जेई सर्वेश दूबे ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए निगम पूरी तरह गंभीर है। कर्मियों की सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद बिजली कर्मचारियों में हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान नवीन श्रीवास्तव, लाइनमैन सिराज, संतोष मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, राजेश दुबे, राजेश पांडेय, अनिल तिवारी, संजय साहनी, विजय दीक्षित आदि उपस्थित रहे। 000000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें