फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पुल की रेलिंग से टकराई, बाल बाल बचे यात्री

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हाटा। बिहार के छपरा शहर से मजदूरों व अन्य लोगों को लेकर दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे फोरलेन हाईवे पर हेतिमपुर पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। परन्तु हादसे के चलते हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बस में सवार यात्रियों को हेतिमपुर पुलिस चौकी पर बैठाया गया है। बिहार के छपरा जिला निवासी बस यात्रियों रंजीत, ममता देवी, रीना देवी, रामविलास, उर्मिला, उपेंद्र, रामसमुझ, दमयंती देवी आदि यात्रियों ने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। हाईवे पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर पुल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रेलिंग से टकराने की वजह से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आसपास के लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित उतारकर किनारे खड़ा किया। इस बीच मौका पाकर बस का ड्राइवर व खलासी कहीं गायब हो गए। हेतिमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राम मोहन सिंह ने बताया कि बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। दूसरी बस आ रही है जिससे इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क पर खड़े लोग - फोटो : Amar Ujala
सड़क पर खड़े लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें