अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शहर के सुभाष चौक पर बुधवार की रात में करीब नौ बजे दो फल विक्रेताओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। लाजपतनगर मुहल्ला निवासी एक फल विक्रेता को पड़ोसी युवक ने चाकू मार दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।
लाजपतनगर मुहल्ला निवासी मेहताब और राजेश वर्मा का घर अगल बगल है। रात में आठ बजे दोनों के बीच तिलक चौक पर मारपीट हुई। वहां लोगों ने बीच बचाव करा दिया। रात में नौ बजे दोनों सुभाष चौकी पहुंचे। दारू भट्ठी पर दोनों एक दूसरे के आमने सामने होने पर फिर मारपीट हो गयी। आरोप है कि राजेश ने चाकू से वॉर कर दिया। चाकू महताब के गर्दन पर लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बगल की पुलिस चौकी के सिपाहियों ने आरोपी युवक राजेश को पकड़ लिया और मेहताब को जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
इस सम्बंध में कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। घायल युवक को परिजन इलाज के लेकर गए हैं