अमर उजाला ब्यूरो
कठकुइयां। कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो गांव के एक किशोर की बृहस्पतिवार की शाम को झरही नाले में डूबने से मौत हो गयी। किशोर अपनी मां के साथ नाले के किनारे स्नान करने गया था। काफी प्रयास के बाद नाले से शव निकाला गया।
बृहस्पतिवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा हरदो निवासी सत्यदेव प्रसाद का पुत्र बजरंगी (15) जीवित पुत्रिका व्रत के अवसर पर मा के साथ गांव के उत्तर स्थित झरही नाले के पचरुखिया घाट पर नहाने गया था। वह पुल से कूद कर नहा रहा था। कूदने के बाद वह डूब गया तो साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचाया। काफी खोजबीन के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन एक चिकित्सक के पास ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।