फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर किया हंगामा, पुलिस ने लाठी भंजकर खाली कराई सड़क

विज्ञापन
NA - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सेवरही। कस्बे के मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचों बीच वाहन पार्किंग किये जाने को लेकर दो पक्षो में रात करीब आठ बजे नोक झोंक होने लगी। देखते ही देखते सड़क पर ही  हंगामा होने लगा। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर हंगामा कर रहे लोगो पर बल प्रयोग सड़क को खाली कराया। दोनो पक्ष के लोगो को वाहन सहित हिरासत में लिया गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम कस्बे के मालगोदाम चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट के आगे आमने सामने दो लग्जरी वाहनों की पार्किंग को लेकर दो पक्षो में कहासुनी हुई।बाद में कहासुनी हाथापाई में बदल गयी। हंगामा के दौरान कस्बा का मुख्य मार्ग लगभग एक घंटे तक जाम रहा। थोड़ी देर तक तो सड़क पर दोनो पक्षो ने कानून और लॉक डाउन का जमकर माखौल उड़ाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर सड़क को खाली कराया। इस संबंध में सेवरही के एसओ उमेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षो से पूछताछ चल रही है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

NA - फोटो : Amar Ujala
NA
विज्ञापन

NA - फोटो : Amar Ujala
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें