इसरो में इंटर्नशिप के लिए जाएगा अर्नव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर पंचायत तमकुहीराज कस्बे में स्थित कोईंदी गोसाई पट्टी (चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड नं. 14) के अर्नव रावत को इसरो मुख्यालय बेंगलुरू से पंद्रह दिवस के लिए इंटर्नशिप के लिए बुलावा आया है। अर्नव के पिता सुनील रावत ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय, मिल्कीपुर, रसूलपुर कुशीनगर के सातवीं कक्षा में अध्ययनरत अर्नव ने राष्ट्रीय विज्ञान संवर्धन उन्मुखीकरण परीक्षा 2024-25 अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है।
इसरो मुख्यालय बेंगलुरु से अर्नव को पंद्रह दिन की इंटर्नशिप के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र व स्कॉलरशिप भी देगा। अर्नव की उपलब्धि पर ग्राम सभा के बबलू श्रीवास्तव, पिंटू श्रीवास्तव, मंसूर आलम, अब्दुल मन्नान, सभासद रूपेश रावत, भोला यादव (सन्नी), अनूप रावत, रुदल अली, राजन यादव आदि लोगों ने बधाई दी।