कुशीनगर के पुलिस लाइन के कार्यालय में एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने खड्डा, पडरौना और कसया सर्किल में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा रविवार की रात को किया। इसमें विवेचना में लापरवाही बरतने वाले छह विवेचकों को लाइन हाजिर कर दिया और छह विवेचकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के लिए आदेश दिया है।
बताया जा रहा है कि एसपी ने चार थानों को 6 विवेचक को निलंबित किया है। इसमें थाना तुर्कपट्टी से 2, पडरौना से 1, कसया से 2, जटहां बाजार थाने से 1 विवेचक समेत 6 विवेचक हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।