फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशेष अभियान में कुशीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किए सर्वाधिक वारंटी व वांछित

Mon, 21 Aug 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। गोरखपुर परिक्षेत्र में वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में कुशीनगर की पुलिस ने मंडल में सबसे अधिक गिरफ्तारी की। 24 घंटे के भीतर सर्वाधिक वारंटी और वांछित कुशीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। यहां की पुलिस ने 133 को गिरफ्तार किया।एसपी धवल जायसवाल ने सोमवार की देर शाम बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र में 19 अगस्त को शाम चार बजे से 20 अगस्त को रात तक चले इस अभियान में कुल 298 वारंटी एवं 69 वांछित गिरफ्तार किए गए थे। इस तरह गोरखपुर मंडल के सभी जनपदों को मिलाकर कुल 367 वारंटी और वांछित गिरफ्तार किए गए। एसपी ने बताया कि गोरखपुर में 84 वारंटी और 12 वांछित सहित 96 की गिरफ्तारी हुई। देवरिया में 53 वारंटी व 26 वांछित सहित 79 गिरफ्तार हुए। महराजगंज जिले में 53 वारंटी व छह वांछित समेत 59 गिरफ्तार हुए, जबकि कुशीनगर पुलिस ने 108 वारंटी व 25 वांछित सहित 133 को गिरफ्तार किया।
00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें