फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में तस्कर के पैर में लगी गोली, चार प्रतिबंधित पशु बरामद

Sun, 27 Oct 2024 01:44 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सेवरही थाना क्षेत्र में यह सूचना मिली कि कुछ शातिर पशु तस्कर बोलेरो से सीमावर्ती क्षेत्र के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं को चोरी-छिपे लेकर बिहार जा रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस संग मुठभेड़ में तस्कर के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के कई थानों की पुलिस ने रविवार की सुबह विशुनपुरा-सेवरही मार्ग पर गगलवा नहर पुल के समीप गणेशापट्टी जाने वाली सड़क पर मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर को पैर में गोली लगी है और वह घायल है, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन



पुलिस में तस्कर के पास से चार प्रतिबंधित पशु, एक बोलेरो, अवैध असलहा और नकदी को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सेवरही थाना क्षेत्र में यह सूचना मिली कि कुछ शातिर पशु तस्कर बोलेरो से सीमावर्ती क्षेत्र के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं को चोरी-छिपे लेकर बिहार जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। सेवरही, पटहेरवा, विशुनपुरा व साइबर थाने की संयुक्त पुलिस टीम की ओर से विशुनपुरा-सेवरही मार्ग पर गगलवा नहर पुल के पास गणेशापट्टी जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पुलिस बैरियर को तोड़कर आता दिखा। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो में सवार कुछ व्यक्तियों ने जंगल में पेड़ों व झाड़ियों की आड़ लेकर लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर कर दिया। बदमाशों की फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो एक बदमाश की पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

घायल की पहचान विक्की प्रसाद निवासी गोपालगढ़ थाना कसया, कुशीनगर, हाल मुकाम मंगहरिया आमकोल थाना चौरा चौरी जनपद गोरखपुर के रुप में हुई। उसके पास से चार प्रतिबंधित पशु, एक ठोस लकड़ी का गोलाकार ठिहा, रस्सी व दो चाकू, एक अवैध तंमचा व कारतूस व 5300 रुपये बरामद किया गया।

घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एएसपी ने बताया कि मामले में तस्कर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जो सीमावर्ती क्षेत्र के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं को वाहनों में क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार आदि राज्यों में ले जाकर तस्करी का कार्य करते हैं।

गिरफ्तार पशु तस्कर का पुराना आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ कुशीनगर व आसपास के जनपदों मे लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर मनोज पंत, विशुनपुरा थाने के इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान, सेवरही इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय, पटहेरवा एसओ दीपक सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें