फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्गा प्रतिमा पर पथराव की हिंसा में 33 आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान भी जब्त

Tue, 08 Oct 2024 04:41 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पुलिस ने घटना के बाद पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान चार महिला समेत 28 लोगों को पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं, घटना में शामिल पांच बाल अपचारी को भी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। घटना के बाद से ही मुहल्ले के कई घरों के लोग फरार हैं।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसपी संतोष कुमार मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पडरौना शहर के छावनी में भिसवा लाला (गनेशीपट्टी) गांव में जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा पर पथराव और युवकों की पिटाई किए जाने के मामले में सोमवार को पूरी रात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान चार महिला समेत 28 लोगों को पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन



वहीं, घटना में शामिल पांच बाल अपचारी को भी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। घटना के बाद से ही मुहल्ले के कई घरों के लोग फरार हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में पथराव व पिटाई कर रहे कई अन्य युवकों को भी पुलिस ने चिह्नित किया है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार के बाद मंगलवार को भी मुहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा घटना की जांच को लेकर अन्य तरीके से भी इनपुट निकाले जा रहे हैं।दोपहर बाद पुलिस विभाग की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट भी मामले की जांच करने छावनी में पहुंची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें