फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर भरा बारिश का पानी

Mon, 04 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के एनएच 730 पर भरा बारिश का पानी से होकर आते-जाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा से होकर गुजनरी पडरौना-गोरखपुर एनएच-730 से जलनिकासी का इंतजाम अधूरा है। इसके चलते बारिश का पानी हाईवे पर भर गया है। सड़क किनारे दुकान और घरों में भी पानी घुस गया। राहगीर तो रास्ता बदलकर निकल जा रहे हैं, लेकिन आसपास के दुकानदार और निवासी पंप लगाकर पानी निकालने को मजबूर रहे हैं। पडरौना-कप्तानगंज से गुजरी एनएच-730 पर कस्बा के रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ, लेकिन निर्माण कार्य की गति धीमी होने के नाते अभी तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। रविवार की सुबह हुई करीब 30 मिनट की बारिश के बाद ही हाईवे पर पानी भर गया। कस्बा के डॉ. उपेंद्र सिंह, गोलू मिश्रा, आरके मिश्रा, मुकेश सिंह, उपेंद्र राव, मिथिलेश मिश्रा, अशोक चौरसिया, विनोद गोविंद राव, गौरी शंकर वर्मा, योगेंद्र सिंह, दिवाकर पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, राम प्रति गुप्ता, हरिनारायण शर्मा, शंभू सिंह, रमेश जायसवाल आदि ने आदि लोगों ने कहा कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के चलते साढ़े चार साल से लोग पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। हर वर्ष थोड़ी सी बारिश होते ही घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। दुकानदारी भी प्रभावित होती है। इसको लेकर कई बार लोगों ने हंगामा किया, लेकिन हर बार समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें