फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 28 नवंबर तक बन जाएंगे परीक्षा केंद्र, तैयारी हुई शुरू

Sun, 22 Sep 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2025 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। केंद्रों के निर्धारण को लेकर डीआईओएस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 28 नवंबर को केंद्रों की अंतिम घोषणा हो जाएगी। फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। पिछले वर्ष की परीक्षाओं को कराने के लिए जिले में 150 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 11,3,523 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से वर्ष 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने केंद्रों के निर्धारण की तैयारियों को तेजी से कराने के आदेश दिए हैं। केंद्र निर्धारण नीति में इस बार कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय, वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित समेत कुल 361 माध्यमिक संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटर में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा कराने के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी कर ली जाए।
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की अवस्थापना संबंधित भौतिक संसाधन युक्त विविध सुविधाओं एवं आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य की ओर से 25 सितंबर तक अपलोड करनी होगी। इसके बाद डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समिति रिमोट सेसिंग में त्रुटिपूर्ण पाए गए स्कूलों की त्रुटिरहित जियो लोकेशन विद्यालय के प्रांगण से मोबाइल एप के माध्यम से 30 सितंबर तक अपलोड करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन तहसील स्तरीय समिति 15 अक्तूबर तक करेगी। डीएम विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की आख्या डीआईओएस के माध्यम से ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर 20 अक्तूबर तक अपलोड व अपडेट कराएंगे। सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए 28 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड की तरफ से मिले निर्देश के संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें