मंसाछापर। शासन की प्राथमिकता वाले आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में 14 दिन बाद भी किसी एडीओ पंचायत की तैनाती नहीं हो सकी है। कई गावों के प्रधान और सचिव का डोंगल रिजेक्ट हो चुका है, जिसके कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रतिदिन ग्राम प्रधान ब्लॉक का चक्कर लगाने को विवश है। 30 जून को एडीओ पंचायत रहे भगवंत कुशवाहा सेवानिवृत हो गए, इसके बाद से अब तक किसी भी एडीओ पंचायत की तैनाती नहीं हो सकी है। खेसिया गांव के सचिव सलमान खुर्शीद को एडीओ पंचायत का चार्ज दिया गया है। कई गावों के प्रधान और सचिव का डोंगल रिजेक्ट हो चुका है, इसके कारण ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे सभी कर्मचारी और प्रधान परेशान हैं।