रामकोला। रामकोला थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को भगाकर ले जाने और उसके दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी युवक अब्दुल रहीम कुछ दिन पहले एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।