फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने तोड़ा मंच का निर्माणाधीन हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने तोड़ा मंच का निर्माणाधीन हिस्सा
विज्ञापन

- कुशीनगर महोत्सव के आयोजन के लिए किया जा रहा मंच का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के बहुरिया टोला स्थित शिवमंदिर-हनुमान सरोवर तट पर कुशीनगर महोत्सव के लिए नवनिर्मित मंच का कुछ हिस्सा अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इससे लोगों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय ग्रामीण लालबिहारी पटेल, जयराम बारी, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रमोद चौहान आदि ने बताया कि छह से 20 नवंबर तक कुशीनगर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान 13 नवंबर को दिन में हनुमान सरोवर में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता व शाम सात बजे से सांस्कृतिक संध्या तथा ब्रज के फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मंदिर परिसर में मौजूद मंच का विस्तार कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति की ओर से प्रदत्त ईटों व ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। बुधवार की रात अराजकतत्वों ने मंच की नवनिर्मित मंच का कुछ हिस्सा तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें