फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के लिए अच्छी जगह है कुशीनगर : रवि किशन

विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के लिए कुशीनगर पहुंचे गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
फिल्मों के लिए अच्छी जगह है कुशीनगर : रवि किशन
विज्ञापन

पडरौना। सांसद रवि किशन शुक्रवार को फिल्म की शूटिंग के लिए कुशीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुशीनगर एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल है। तथागत की भूमि पर आकर उनको सुकून मिलता है। फिल्मों की शूटिंग के लिए यहां अनुकूल माहौल है। यह जगह काफी मुफीद है। यहां फिल्मों की शूटिंग होने से पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली के अलावा अन्य कई जगहें हैं, जिनको पर्यटन और सिनेमा के लिहाज से विकसित किया जा सकता है। इस संबंध में वह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मिलकर बात करेंगे। गोरखपुर के सांसद के पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में लोग जुटे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुशीनगर के एक होटल में फिल्म महादेव का सेट लगा हुआ था। भोजपुरी में रिलीज होने वाली बड़ी बजट की इस फिल्म में सांसद रवि किशन के अलावा दक्षिण भारत के कई कलाकार काम कर रहे हैं। इस फिल्म को भोजपुरी, हिंदी, तेलगू, कन्नड सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सांसद ने बताया कि फिल्म के निर्माता इसकी शूटिंग पहले केरल में करना चाहते थे, लेकिन उनसे कहा गया कि गोरखपुर, कुशीनगर और वाराणसी में आकर शूटिंग करें। वे यहां आए और यहां के लोकेशन उन्हें पसंद आए।
विज्ञापन

इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। इससे अभिनय के साथ रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। दक्षिण भारत से टीम यहां आकर काम कर रही है, जो पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व लगातार रोजगार व उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही रीजनल फिल्म इंडस्ट्री का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें